फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सभी धर्मों का करती है सम्मान : परमार

Sun, 18 May 2025 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भाजपा मंडल इंदौरा की बैठक के दौरान विधायक विपिन परमार और पूर्व विधायक रीता धीमान व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। भाजपा मंडल इंदौरा की बैठक शनिवार को मंड सनोर में मंडल अध्यक्ष जयदीप राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विपिन परमार ने कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का जोश भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है और यह पूरे समाज की पार्टी है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ें।

बैठक में संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजेश काका, संगठन मंत्री राजपाल, पराल पंचायत की प्रधान कांता देवी, मंड मियानी के प्रधान काशिमदीन, मलकाना की प्रधान नरेंद्र कौर, मीलवां के प्रधान वेद प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें