फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: preperation for vote counting

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतगणना का पूर्वाभ्यास करवाया गया। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज कांगड़ा में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की उपस्थिति में मतगणना का पूर्वाभ्यास हुआ।
विज्ञापन

जिले में करीब 1,100 निर्वाचन कर्मचारियों को इस दौरान प्रशिक्षण दिया गया।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दूसरी मतगणना रिहर्सल सात दिसंबर को करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगाए जाएंगे। इनमें 161 टेबल ईवीएम और 48 टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए स्थापित होंगे। मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेंगे। निर्वाचन कार्यालय ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए हैं। इस दौरान एडीएम धर्मशाला रोहित राठौड़, नोडल अधिकारी संदीप शर्मा और निर्वाचन नायब तहसीलदार संजय कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें