फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक जल स्रोतों-कूहलों के संरक्षण के लिए कार्य योजना करें तैयार : डीसी

Sun, 01 Dec 2024 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लोगों को पेयजल और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए पारंपरिक जल स्रोतों और कूहलों के संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। यह निर्देश उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने नगरोटा बगवां में उपमंडल स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जल शक्ति, ग्रामीण विकास और वन विभाग के अधिकारियों को दिए कि आपसी समन्वय के साथ पेयजल संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर आधारभूत संरचना विकसित करने की योजना तैयार करें। सरकार की जनकल्याण की योजनाओं और कार्यक्रमों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लोगों को लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित तौर पर विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित करें और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पर पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य करें। उपायुक्त ने राजस्व, शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग और नगर परिषद के विकास कार्यों, सिंचाई, कृषि, बागबानी, पारंपरिक पेयजल स्रोतों की स्थिति की भी जानकारी ली तथा कार्यों में गुणवत्ता के विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि राजस्व अधिकारी आम जनमानस की राजस्व से जुड़ी विभिन्न शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के लिए उचित कदम उठाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं औऱ शिकायतों को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।
इससे पहले एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीष शर्मा ने उपायुक्त को नगरोटा उपमंडल में राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी, जल शक्ति, विद्युत, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नगरोटा बगवां उपमंडल में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें