फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा आरटीओ कार्यालय में रिकॉर्ड शिफ्टिंग की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के देहरा में नवस्थापित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय ने कामकाज में रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। देहरा में आरटीओ की नियुक्ति के बाद अब धर्मशाला स्थित जिला मुख्यालय से संबंधित वाहन रिकॉर्ड को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस बदलाव से देहरा और आसपास के छह उपमंडलों के वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आरटीओ देहरा के अधिकार क्षेत्र में देहरा सदर, ज्वालामुखी, परागपुर, इंदौरा, फतेहपुर और जवाली उपमंडलों को शामिल किया गया है। अब इन क्षेत्रों के बस, टैक्सी और अन्य कमर्शियल वाहन ऑपरेटरों को पंजीकरण, परमिट, टैक्स और समय-सारिणी जैसे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय धर्मशाला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कांगड़ा प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां तीन आरटीओ कार्यालय कार्यरत हैं। इनमें आरटीओ हेडक्वार्टर धर्मशाला, आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड और आरटीओ देहरा शामिल हैं। वर्तमान में विकास जंवाल ने आरटीओ कांगड़ा और करतार चंद ने आरटीओ देहरा के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। हालांकि देहरा कार्यालय के लिए स्वीकृत अन्य स्टाफ और स्थाई भवन की प्रक्रिया अभी पाइपलाइन में है।
विज्ञापन


रानीताल में कल से शुरू होगा हाई-टेक फिटनेस सेंटर
वाहन संचालकों के लिए एक और बड़ी खबर है। कांगड़ा के रानीताल में स्थापित प्रदेश का पहला ऑटोमेटिक व्हीकल टेस्टिंग सेंटर एक फरवरी 2026 से विधिवत रूप से शुरू होने जा रहा है अब वाहनों की फिटनेस जांच मैनुअल के बजाय मशीनों द्वारा ऑटोमेटिक तरीके से होगी। इससे जांच में सटीकता आएगी। इस आधुनिक तकनीक से फिटनेस प्रमाण पत्र में मानवीय त्रुटि की गुंजाइश खत्म होगी और सड़क सुरक्षा पुख्ता होगी। शुरुआती दौर में यहां केवल कमर्शियल वाहनों जैसे बस, ट्रक और टैक्सी आदि की फिटनेस जांच की जाएगी।

विकास जमवाल ने संभाला आरटीओ कांगड़ा का पदभार



धर्मशाला। एचएएस (2019 बैच) अधिकारी विकास जमवाल ने आरटीओ कांगड़ा के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय स्टाफ के साथ परिचय बैठक की और लंबित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों और परिवहन कारोबारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। मूल रूप से जिला मंडी के धर्मपुर निवासी विकास जमवाल इससे पूर्व ब्यास बांध परियोजना में भूमि अधिग्रहण अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वह एसडीएम जवाली और एसडीएम धीरा के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें