बैठक के बाद न्यू बाबा सीताराम यूथ क्लब फरेढ़ के सदस्य। -स्रोतः क्लब
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के अंतर्गत गांव फरेढ़ में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को रामलीला कलामंच पर न्यू बाबा सीताराम यूथ क्लब फरेढ़ के अध्यक्ष अनूप सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई
बैठक में सर्वसम्मति से क्लब के पूर्व उपप्रधान दिवंगत राकेश नरयाल की याद में शिवरात्रि मेले के दौरान कबड्डी टूर्नामेंट करवाने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान करने का निर्णय लिया गया। क्लब के अध्यक्ष अनूप सोनी ने बताया कि शिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती की विशाल झांकी निकाली जाएगी।
बैठक में सर्वसम्मति से पंकज कपूर को नया उपप्रधान तथा रोहित कपूर को क्लब का नया कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर राकेश नरयाल की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में क्लब के प्रधान नरेश शर्मा, सचिव संजय कपूर समेत कुंदन शर्मा, विवेक शर्मा, निशांत धीमान, निशाल, तृष्ण, नन्नू, अरुण सोनी, कनिक शर्मा सहित सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।