फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग से पानी छोड़ते ही बह गई बेशकीमती लकड़ी

विज्ञापन
पौंग बांध में बहकर आई लकड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध में पंडोह डैम से बहकर आई बेशकीमती लकड़ी छह और सात अगस्त को बांध से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास में बहकर चली गई। बांध में कायल और देवदार की बेशकीमती लकड़ी के स्लीपर बहकर आए थे, जिनको समय रहते वन्य प्राणी विभाग अपने कब्जे में न ले सका। इससे सरकार की लाखों रुपये की संपदा पौंग बांध में सड़ गई। स्थानीय लोगों को भी लकड़ी उठाने नहीं दी गई। पौंग बांध के अलग-अलग नालों में यह लकड़ी दो माह से सड़ रही है।
विज्ञापन


खटियाड़ पंचायत के प्रधान सुरजीत सिंह और स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने कहा कि बांध में बह कर आई लकड़ी इमारती और कीमती लकड़ी है। पौंग बांध से पानी छोड़ने के कारण काफी लकड़ी ब्यास नदी में चली गई है। उन्होंने मांग की है कि लकड़ी को विभाग उठा ले या स्थानीय लोगों और मछुआरों को कश्ती बनाने के लिए दे दी जाए। कम से कम पिछली बार की तरह पौंग बांध के पानी में तो न सड़े।
वन्य प्रणाली विभाग के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने कहा कि मंडी के पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के बाद यह लकड़ी पानी के साथ बह कर पौंग बांध में पहुंची थी। पौंग बांध में लकड़ियों का जमावड़ा लग गया है। लकड़ी को निकालते अगर वन विभाग ने किसी व्यक्ति को पकड़ा तो उसके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें