फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आपात स्थिति में स्टेडियम को खाली करवाने का किया अभ्यास

Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रशासन की मॉक ​डि्रल के दौरान घायल को उठाकर ले जाते हुए एनडीआरएफ
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में प्रस्तावित आईपीएल मैच से पहले जिला प्रशासन ने बुधवार को आपदा की हर स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास का आयोजन किया। इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि पूर्व तैयारी के तौर पर स्टेडियम में भीड़ प्रबंधन और मैच के दौरान आपात स्थिति होने पर किस तरह से मैदान को खाली करवाना इत्यादि पर आपदा प्रबंधन प्लान के तहत अभ्यास करवाया। आपदा आपदा प्रबंधन प्लान के तहत किस अधिकारी की क्या ड्यूटी रहेगी इसके बारे में भी अभ्यास करवाया है। उन्हाेंने कहा कि एचपीसीए की ओर से मैच में ड्यूटी पर रहने वाले कर्मियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है और मैच के दौरान आपातकालीन सेवाओं में तैनात रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है। साथ ही अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने और आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें