बिजली आपूर्ति रही ठप, घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए रही अफरा-तफरी
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस में एक मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से बिजली के तार टूट गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति तारों की चपेट में नहीं आया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जब सड़क से गुजर रहा था, तो उसकी ऊंचाई के कारण ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए। इससे आसपास के इलाके की बिजली गुल हो गई। घटना के बाद बिजली बोर्ड को इसकी सूचना दी गई। बोर्ड के सहायक अभियंता जानकराज ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, ट्रक चालक का कहना है कि सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार काफी नीचे थे। संवाद