फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर विस क्षेत्र में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर(कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को 132/33/11 सब स्टेशन मोच की खराबी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी। सुबह से बंद बिजली के कारण लोग पंखे और कूलर भी नहीं चला सके। फतेहपुर तहसील, सब तहसीलों, कार्यालयों और आसपास के गांवों में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। सभी कार्यालयों में भी कामकाज बाधित रहा। लोगों के रोजमर्रा के कार्य न होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। बडूखर सब स्टेशन को अस्थायी तौर पर कंदरोरी और राजा तालाब बेल्ट को सब स्टेशन भरमाड़ से जोड़कर बिजली बहाल करने का काम चल रहा था। फतेहपुर मुख्यालय, मुख्य कस्बा रैहन और आसपास के करीब 30 पंचायतों के 90 गांवों में लोग दिनभर बिजली का इंतजार करते रहे। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी दिनभर सब स्टेशन फतेहपुर की मरम्मत में जुटे रहे। सुबह से शाम तक काम चलता रहा और शाम करीब छह बजे तक भी इस कार्य में सफलता हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन

उपमंडल फतेहपुर के सहायक अभियंता अभिजीत सिंह ने बताया कि 132/33/11 सब स्टेशन में खराबी के चलते मरम्मत का काम जारी रहा। बड़ी तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या बार-बार हो रही है। विभाग ने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी साझा की थी, लेकिन लोगों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें