फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग के माध्यम से एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे और हरिपुरधार कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. दुनी चंद राणा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में मतदाताओं की सबसे बड़ी और अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

मतदाता अपने कीमती वोट से किसी भी पार्टी को पांच साल के लिए सत्ता में ला सकते हैं। अपने इस कर्तव्य को पूरा कर वोटर्स देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। भारत में मतदान को लेकर लोगों में कम होते रुझान को देखते हुए मतदान दिवस की शुरुआत की गई थी। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और निष्पक्ष होकर मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान डॉ. परवीन ने कार्यक्रम में मॉडरेटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें