फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाक कर्मचारी 20 से काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

Sat, 18 Jul 2026 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भारतीय डाक कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश निजीकरण और कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ लामबंद हो गया है। संघ ने 20 जुलाई से प्रदेशभर में संघर्ष का एलान कर दिया है। कर्मचारी 20 से 27 जुलाई तक काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि यह आंदोलन डाक सेवकों पर बढ़ते मानसिक व प्रशासनिक दबाव को कम करने, अव्यवहारिक लक्ष्यों को रोकने, रिक्त पदों को भरने और आरएमएस सहित विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के सर्किल सचिव प्रवीन कुमार सलूरिया ने बताया कि डाक कर्मचारियों पर वर्तमान समय में ऐसे लक्ष्य थोपे जा रहे हैं, जिन्हें पूरा करना व्यावहारिक नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर कर्मचारियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए अपने वेतन से ही खाते खुलवाने तक के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सर्किल सचिव ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी अधिकारी या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि डाक विभाग की गरिमा, कर्मचारियों के सम्मान और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाक विभाग देश के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचने वाली सबसे विश्वसनीय सार्वजनिक सेवा है, इसे कमजोर करना जनहित के खिलाफ होगा। संघ ने आम नागरिकों से आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने 28 जुलाई को मंडलीय कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, पांच अगस्त को एक दिवसीय और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें