धर्मशाला। कांगड़ा में दिवाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस की ओर से शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त भी की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी संबंधित क्षेत्रों में टीम के साथ गश्त करेंगे।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दिवाली पर पटाखों की बिक्री और फोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया है। मुख्य शहरी क्षेत्रों धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और बैजनाथ क्षेत्रों में पर्याप्त अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। संवाद