फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों पर पुलिस की दबिश

विज्ञापन
नशीले पदार्थों के विरुद्ध छेड़े गए अ​भियान के तहत मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते कांगड़ा पुलिस क
विज्ञापन
मैक्लोडगंज, धर्मशाला, भवारना, लंबागांव, पंचरुखी और बैजनाथ में खंगाले 28 मेडिकल स्टोर-क्लीनिक
विज्ञापन

कहीं नहीं मिला नशीली दवाओं का अवैध भंडारण
दुकानों में सभी लाइसेंस और रिकॉर्ड सही पाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा अभियान के दूसरे चरण के तहत शनिवार को जिला कांगड़ा के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इसके तहत मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों पर दबिश दी गई। टीम ने मैक्लोडगंज, धर्मशाला, भवारना, लंबागांव, पंचरुखी और बैजनाथ क्षेत्रों में 28 मेडिकल स्टोरों और निजी क्लीनिकों की जांच की। हालांकि, कहीं पर भी नशीली दवाओं का अवैध भंडारण, संदिग्ध गतिविधि या बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित होता नहीं मिला।
मैक्लोडगंज में पुलिस और सीएचसी की संयुक्त टीम ने पांच क्लीनिकों का निरीक्षण किया। भवारना में छह मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों की जांच के दौरान अनुसूचित एक्स, एच और एच-1 श्रेणी की दवाओं के रिकॉर्ड की जांच की गई, जहां सभी लाइसेंस और पंजीकरण वैध पाए गए। लंबागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने पहले मोलग पंचायत में एक कथित झोलाछाप चिकित्सक की तलाश में दबिश दी, लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। पंचायत प्रधान से लिखित रिपोर्ट भी प्राप्त की गई। इसके बाद जयसिंहपुर बाजार में पांच मेडिकल स्टोरों और अन्य संदिग्ध दुकानों की जांच की गई, जहां कोई प्रतिबंधित दवा या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला थाना क्षेत्र के सिद्धपुर, फतेहपुर और दाड़ी में नौ मेडिकल स्टोरों, क्लीनिकों, जबकि पंचरुखी क्षेत्र में तीन चिकित्सा संस्थानों की जांच की गई। बैजनाथ में भी बीएमओ के साथ संयुक्त निरीक्षण में किसी भी अपंजीकृत क्लीनिक, झोलाछाप डॉक्टर या अवैध दवा भंडारण का मामला सामने नहीं आया। कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस तरह के संयुक्त निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें