धर्मशाला। आईएफडी फैशन डिजाइनिंग संस्थान धर्मशाला में छात्राओं को फर्जी डिग्री दिए जाने की शिकायत के बाद पुलिस ने वीरवार को संस्थान में छापेमारी की। धर्मशाला थाने से पुलिस टीम अचानक संस्थान पहुंची और दस्तावेज खंगालने शुरू किए। पुलिस की इस कार्रवाई से संस्थान के स्टाफ में हड़कंप मच गया। अचानक हुई कार्रवाई से यहां हर किसी के हाथ पांव फूल गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस टीम ने संस्थान के कई जरूरी दस्तावेज जांचे।
वीरवार को संस्थान की कुछ छात्राएं फर्जी डिग्री मामले को लेकर सीएम से मिली थीं। छात्राओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जानकारी दी थी कि संस्थान की ओर से कोर्स के बाद जो डिग्रियां दी जाती हैं, वो फर्जी हैं। छात्राओं की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत इसकी जांच करने के निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही धर्मशाला पुलिस थाना ने टीम गठित की। शुक्रवार को अचानक पुलिस संस्थान जा पहुंची और वहां स्टाफ से पूछताछ शुरू की। पुलिस को देखकर पहले तो स्टाफ के होश उड़ गए, लेकिन बाद स्टाफ सारा माजरा समझ गया। पुलिस ने इस दौरान दस्तावेजों को जांचा। काफी देर कार्रवाई करने के बाद पुलिस वापस लौट गई।
---
कहां छपती हैं डिग्रियां, जांच करेगी पुलिस
आईएफडी फैशन डिजाइनिंग संस्थान धर्मशाला की ओर से दी जाने वाली डिग्रियां कहां छपती हैं। पुलिस ने इसी बिंदु को जांच का केंद्र बनाया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं।
---
सीएम के निर्देशों पर छापेमारी : एसपी
कांगड़ा के एसपी अभिषेक दुल्लर ने पुलिस छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला पुलिस थाना की टीम ने आईएफडी फैशन डिजाइनिंग संस्थान में छापेमारी की है। पुलिस ने कई दस्तावेज खंगाले हैं। मुख्यमंत्री से संस्थान की कुछ छात्राओं ने शिकायत की थी। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
आईएफडी फैशन डिजाइनिंग संस्थान धर्मशाला में पुलिस ने छापेमारी की। संस्थान की प्रशिक्षु छात्राओं ने वीरवार को सीएम से शिकायत की थी कि इस संस्थान की ओर से दी जाने वाली डिग्रियां हैं वो फर्जी हैं। सीएम ने शिकायत सुनने के बाद सीएम ने निर्देश दिए थे। तलाशी ली। एसपी कांगड़ा अभिषेक दुल्लर ने कहा कि संस्थान की डिग्रियां कहां छपती हैं, इसकी जांच की जाएगी। धर्मशाला थाने से टीम गई।