फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस प्रशासन अलर्ट, पंजाब से जुड़ने वाले संपर्क मार्गाें पर भी हर आने-जाने पर नजर

Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य से जिले में प्रवेश करने वाले शरारती तत्वों से निपटने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा, सीसीटीवी से भी रखी जा रही नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/कंडवाल (कांगड़ा)। पंजाब के वाहनों से भिंडरवाला के झंडों को उतारने से ऊपजे विवाद के बाद कांगड़ा जिला में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। जिले में बॉर्डर एरिया में पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया है। साथ ही कुछ सीमाओं और पंजाब को जोड़ने वाले संपर्क मार्गाें पर पुलिस जवानों के साथ सीसीटीवी कैमरों से हर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। नूरपुर पुलिस पड़ोसी राज्य पंजाब से आने वाले शरारती तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर पैरामिलिट्री फोर्स को बढ़ाया भी जा सकता है।
पंजाब में उपद्रवियों की ओर से परिहवन निगम की बसों की तोड़-फोड़ भी की गई है। प्रदेश में माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में कंडवाल और भदरोआ क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स की डेढ़ यूनिट तैनात की गई है। वहीं, शेखपुरा और मिलवां क्षेत्र में हिमाचल पुलिस के जवान ने मोर्चा संभाल रखा है। पंजाब से कांगड़ा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इन मुख्य मार्गाें के अलावा पंजाब में प्रवेश के लिए अन्य भी कई संपर्क मार्ग हैं। इन मार्गाें को भी चिह्नित कर पुलिस की ओर से पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब से हिमाचल में प्रवेश के चार मुख्य द्वार हैं। इनमें दो स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है, जबकि दो स्थानों पर हिमाचल पुलिस जवान तैनात हैं। अन्य मार्गाें पर भी पुलिस की नजर है और कोई हुड़दंगी कांगड़ा में प्रवेश न करे, इसके लिए पुलिस अलर्ट है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

अशोक रत्न, एसपी नूरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें