फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में हूटर बजाना पड़ा मंहगा, पुलिस ने किया एक हजार का चालान

विज्ञापन
हूटर बजाने वाले कार चालक चालान काटती पुलिस।
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। फार्च्यूनर कार चालक को हूटर बजाना और फिर पुलिस पर रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। पुलिस ने वाहन चालक का एक हजार रुपये का चालान काट दिया। यह मामला थाना क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत जाच्छ मे पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जाच्छ स्थित एनएच पर जिस जगह चालक ने हूटर का प्रयोग किया, वहीं एक यातायात पुलिस कर्मी वहां हुए एक्सीडेंट के सिलसिले में जानकारी लेने पहुंचा था। जैसे ही हूटर बजा तो पुलिस कर्मी भी चौकन्ना हो गया। सामने देखा तो एक फार्च्यूनर चालक बार-बार हूटर बजा रहा था। पुलिस कर्मी ने चालक को रोककर उसे हूटर का प्रयोग न करने के लिए समझाना चाहा, तो उक्त चालक यातायात पुलिस कर्मी से बहस और अपना वीआईपी रौब झाड़ने लगा। तभी वहां लोगों का भी हजूम लग गया। लोगों ने भी कार चालक को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन चालक लगातार पुलिस कर्मी से बहसबाजी करता रहा। मामला बढ़ता देख उक्त कर्मी ने अन्य यातायात पुलिस कर्मियों को सूचित कर दिया। पुलिस नियंत्रण कक्ष जसूर के प्रभारी अशोक कुमार व अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार चालक विक्रम सिंह निवासी अमृतसर को मौके पर एक हजार का चालान ठोककर उसे सबक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें