फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीसी डरोह के दो पुलिस प्रशिक्षु जवान सहित 35 संक्रमित, एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को भी कोरोना से जयसिंहपुर के नौला गांव के 29 वर्षीय युवक की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। छह सितंबर को सीएच पालमपुर में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं धर्मशाला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था और आठ सितंबर को उसे टांडा अस्पताल में शिफ्ट किया था। उसे सांस लेने में परेशानी थी और सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं सोमवार को भी जिला कांगड़ा में पीटीसी डरोह के दो प्रशिक्षु जवानों समेत 76 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बनखंडी स्कूल में एक अध्यापिका व पालमपुर के वार्ड नंबर छह के तीन लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गुरुग्राम का व्यक्ति, पालमपुर की महिला, धर्मशाला का व्यक्ति, लाहडू की बुजुर्ग, जिला चंबा की महिला, बड़ोल का व्यक्ति, धर्मशाला की महिला, श्याम नगर की दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं। नड्डी की महिला, बड़ोह के तीन लोग, नप कांगड़ा के तीन लोग, सिद्धबाड़ी का बुजुर्ग, कांगड़ा की महिला, इंदौरा की महिला, देहरा के दो लोग, नेरटी का व्यक्ति, भाली का व्यक्ति, धर्मशाला का व्यक्ति, हरसी गांव की बुजुर्ग, पपरोला का महिला, फतेहपुर का युवक भी संक्रमित पाया गया है। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

अब तक जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 3435 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 466 का उपचार चल रहा है। वहीं 76 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें