फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पीएनबी ने लायंस क्लब को भेंट किए चार कंप्यूटर

Fri, 20 Mar 2026 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लायंस क्लब धर्मशाला में नवरात्र के पहले दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहिंद्र सिंह धीमान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से धर्मशाला स्थित पीएनबी वृत्त के मुखिया संजय धर ने 4 कंप्यूटर भेंट किए।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष लायन एसएस बैंस ने कहा कि 2011 से अब तक क्लब गरीब और जरूरतमंद लड़कियों के लिए मुफ्त में वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन करवा रहा है। लायन त्रिलोक शर्मा जो कि स्वयं पंजाब नेशनल बैंक से एक वरिष्ठ अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके सहयोग और कर्मठता से इस कंप्यूटर प्रदानता समारोह का सफल आयोजन आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें