फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने प्रदेश की आपदा को अपना दर्द समझा : घनश्याम

Tue, 16 Sep 2025 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल में आपदा के दौरान दिखाई गई संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों के दुख को अपने दर्द की तरह महसूस किया।
विज्ञापन

घनश्याम शर्मा ने कहा कि हाल ही में हिमाचल में आई आपदा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य का दौरा कर जमीनी हालात का निरीक्षण किया। विशेष रूप से चंबा और भरमौर क्षेत्रों में उन्होंने हवाई दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया है। शर्मा ने यह भी कहा कि पीएम मोदी की इस तत्परता और संवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया कि हिमाचल उनका दूसरा घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें