फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बणी में किराए के मकान से नकदी और गहने चोरी

Tue, 16 Sep 2025 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पंचायत बणी के मैरा वार्ड-6 में हुई चोरी की जांच के दौरान बयान ​लिखते हुए पुलिस। स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बणी के मैरा वार्ड-6 में बीती रात चोरों ने एक किराये के मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोहन सिंह अपने परिवार के साथ रचना देवी के घर में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को वे अपने पुश्तैनी घर नगरोटा बगवां चले गए थे। रविवार रात करीब 10ः00 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था। जांच में अलमारी से सोने के झुमके, नोजपिन, अंगूठी, चांदी की पायल की जोड़ी और लगभग 50,000 रुपये नकद गायब थी।
बताया जा रहा है कि बणी के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भी चोरी का प्रयास हुआ। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने अपने पूरे शरीर को प्लास्टिकनुमा चादर से ढक रखा था और दान पात्र का ढक्कन तोड़ने की कोशिश कर रहा था। रक्कड़ थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें