फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्थानीय कारोबार को पंख लगाने की योजना बेपटरी

Tue, 01 Sep 2026 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार के स्थानीय कारोबार को पंख लगाने और दुकानदारों को ऑनलाइन मंच से जोड़ने की योजना पूरी तरह बेपटरी हो गई है। व्यापार मंडल पिछले एक साल से कोतवाली बाजार की समर्पित वेबसाइट और मोबाइल एप तैयार करवाने की कवायद में जुटा था। व्यापारियों के एकजुट न होने और सहयोग न मिलने से यह योजना बीच में ही रुक गई है।
विज्ञापन

योजना का मुख्य मकसद स्थानीय दुकानदारों और उनके उत्पादों को एक ही मंच पर लाना था। इसके तहत एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने की तैयारी थी, ताकि प्रदेशभर के ग्राहक घर बैठे धर्मशाला के स्थानीय बाजारों से सामान मंगवा सकें और व्यापारियों को भी ऑनलाइन बिक्री का बड़ा अवसर मिल सके।
इसके लिए दुकानदारों से उनकी दुकानों, उत्पादों और संपर्क से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा गया था। मगर कोतवाली बाजार के व्यापारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। कोतवाली व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय ने बताया कि व्यापारियों की ओर से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण वेबसाइट का कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। यदि कारोबारी अब भी जरूरी विवरण उपलब्ध करवाएं तो योजना को दोबारा शुरू किया जा सकता है। इससे स्थानीय बाजार को आधुनिक डिजिटल मंच मिलने के साथ नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें