फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुलाबी परिधान, हाथों में तख्तियां और स्तन कैंसर जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज में निकाली वॉकथॉन, महिलाओं को सिखाए स्तन की स्वयं जांच के तरीके
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा के रेडियोथेरेपी एवं ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वॉकथॉन आयोजित की गई। इसमें डॉक्टरों, नर्सिंग विद्यार्थियों और एलाइड हेल्थ केयर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने गुलाबी परिधान, कैप और रिबन पहनकर स्तन कैंसर के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। साथ ही लोगों को नियमित जांच करवाने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा विभाग की डॉ. पूर्वा व्यास ने तैयार की। प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन का शुभारंभ किया। उन्होंने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर बीमारी की पहचान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शुरुआती चरण में बीमारी का पता चलने से समय पर उपचार शुरू करने और बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वॉकथॉन में डॉ. विवेक सूद, डॉ. प्रीति, डॉ. अंजलि और डॉ. शालिन सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को स्तन कैंसर के लक्षणों और समय पर जांच के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विशेषज्ञों और नर्सिंग छात्राओं ने महिलाओं को स्तन की स्वयं जांच करने के सही तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तन में असामान्य गांठ, आकार में बदलाव, त्वचा में परिवर्तन या निप्पल से असामान्य स्राव जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। ऐसे किसी भी बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वार्ड सिस्टर सीमा कटोच ने अपनी कहानी साझा की। उन्होंने लोगों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक रहने और बीमारी का हिम्मत से सामना करने का संदेश दिया। उनकी कहानी ने उपस्थित लोगों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और समय पर उपचार के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें