फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अमेरिका में सम्मानित हुए पालमपुर के शिवांश राणा

Thu, 31 Jul 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शिवांश राणा
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अमिटी विश्वविद्यालय नोएडा में अंतरिक्ष अभियांत्रिकी के तृतीय वर्ष के छात्र शिवांश राणा को अमेरिका में आयोजित वैश्विक सम्मेलन में पॉल डडली व्हाइट इंटरनेशनल स्कॉलर अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। वे पालमपुर निवासी रमेश राणा के पुत्र हैं।
विज्ञापन

शिवांश ने अमेरिकी हृदय संघ द्वारा बाल्टीमोर में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित सम्मेलन में भारत की ओर से शीर्ष रैंक वाला शोध प्रस्तुत किया। शोध में यह दर्शाया गया कि रॉकेट प्रणोदन सिद्धांतों को हृदय विज्ञान में कैसे लागू किया जा सकता है। यह अध्ययन बिना रक्त थक्के के भी हृदयाघात के कारणों को समझने में मदद करता है।
शोध का नेतृत्व पूर्व इसरो वैज्ञानिक डॉ. वीआर. सनल कुमार ने किया। टीम में शिवांश राणा के साथ ध्रुव पंचाल, रौनक शर्मा, यमन वोहरा, डेक्कला विनय, यश राज और प्रो. डॉ. संजय सिंह, निदेशक अंतरिक्ष अभियांत्रिकी अमिटी विश्वविद्यालय सह लेखक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें