चामुंडा मंदिर के पास दुकानदारों द्वारा फेंका गया कूड़ा-कचरा। संवाद
चामुंडा (कांगड़ा)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चामुंडा मंदिर के साथ लगते डाढ़ गांव में गंदगी और कूड़े के ढेर महामारी को न्योता दे रहे हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि डाढ़ से धौलाधार की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता था, लेकिन स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों ने इस खूबसूरती पर कूड़ा फेंक कर गंदगी का दाग लगा दिया है।
जब इस बाबत डाढ़ के प्रधान प्रवीण कुमार से बात कि तो उन्होंने बताया कि इन सभी दुकानदारों और अन्य लोगों को यहां कूड़ा फेंकने के लिए कई बार मना किया है। फिर भी ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अभी सरकार की नई पॉलिसी के अनुसार कूड़े को पंचायत की ओर से इनकी दुकानों से उठाया जाएगा, जिसके बदले में हर दुकानदार को प्रतिमाह 300 रुपये अदा करने होंगे। डाढ़ या मंदिर के आसपास कोई भी दुकानदार कूड़ा-कचरा नहीं फेंकेगा, अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे पंचायत की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद