फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की आंतरिक कलह छिपाने के लिए हो रही ओछी राजनीति : कांग्रेस

Mon, 13 Jul 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विधायक किशोरी लाल की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए खड़ानाल के अजीत गुलेरिया। -स्रोत : पार
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा ने आरोप लगाया है कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह से गुटबाजी का शिकार हो चुकी है। संगठन की आंतरिक कलह को छिपाने के लिए भाजपा नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहला-फुसलाकर पार्टी में शामिल करने का झूठा प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को ग्राम पंचायत खड़ानाल निवासी अजीत गुलेरिया ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पुनः पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर अजीत गुलेरिया ने स्पष्ट किया कि कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें भ्रमित कर अपनी पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया था, लेकिन वे कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों के साथ ही जुड़े हैं।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा में इस समय पांच गुट सक्रिय हैं और कार्यकर्ता उनकी इस ओछी राजनीति को समझ चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक किशोरी लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, रविंदर बिट्टू, रविंदर राव, मोहिंदर डोहरी, रोहित जंबाल और मिलाप राणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अजीत गुलेरिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें