फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को नियमित मिलेगी मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मानसून के सीजन में बारिश आरंभ होने से पहले आपदा से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी नियमित तौर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम जनमानस पहले से ही मौसम को लेकर पहले से अलर्ट रहें। साथ ही मानसून आरंभ होने से पहले कूहलों और नालियों की साफ सफाई अत्यंत जरूरी है। इसके लिए विकास खंड अधिकारी सभी पंचायतों में जल निकासी के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दें, ताकि बारिश का पानी कहीं भी रुक न सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने भू-स्खलन को लेकर संवेदनशील सड़कों और अन्य जगहों की सूची पहले से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। भू-स्खलन इत्यादि से होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएं इसके साथ ही लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जेसीबी मशीनें और आवश्यक उपकरण भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति विभाग को भी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का दुर्गम क्षेत्रों में भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर बिलंब न किया जाए। जिला और उपमंडल स्तर पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम खोलने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए हैं, ताकि आपदा से त्वरित प्रभाव से निपटा जा सके। सभी विभागों को मानसून के सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें