फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडासीबा को एसडीएम कार्यालय न मिलने पर लोगों ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
डाडासीबा को एसडीएम कार्यालय न मिलने पर रोष रैली निकालते हुए लोग। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय न खोलने पर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। वीरवार को लोगों ने स्थानीय बाजार में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं क्षेत्र की 15 पंचायतों के लोगों ने इस संबंध में नायब तहसीलदार अभिराय ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन कर समर्थन करते हुए डाडासीबा व्यापार मंडल ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अपने जसवां परागपुर दौरे के दौरान कई विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र में रक्कड़ व कोटला बेहड़ में दो एसडीएम कार्यालय खोलने का एलान किया था। वहीं लोगों ने एक छोर पर पंजाब के साथ लगते क्षेत्र कोटला बेहड़ में एसडीएम कार्यालय खोले जाने को लेकर खासी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि कोटला बेहड़ जाने के लिए न तो पर्याप्त यातायात सुविधा है तथा न ही अन्य सुविधाएं । ऐसी सूरत में एसडीम कार्यालय खोले जाने का निर्णय न्यायसंगत नहीं है। लोगों ने कहा कि डाडासीबा भौगोलिक दृष्टि से मध्य स्थान होने के साथ-साथ सभी बुनियादी सुविधाओं का केंद्र है। इसके साथ ही यहां पर करोड़ों की लागत से मिनी सचिवालय के भवन निर्माण का कार्य भी चल रहा है। इसमें एसडीएम कार्यालय के भवन की जरूरत भी स्वत: पूर्ण हो जाती है।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य पुष्पा मिन्हास, डाडासीबा के उपप्रधान परमेश्वरी दास, पूर्व प्रधान लंडियाड़ा रामकुमार, गुरनवाड़ पंचायत के उपप्रधान जगमेल ठाकुर, पूर्व पार्षद गुरदास राम, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गोगा, अनुराधा सिपहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें