फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों में न आएं लोग, रसोई गैस की कोई कमी नहीं : विश्व

Tue, 10 Mar 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। अमेरिका, इस्राइल और ईरान में बन रही युद्ध जैसी परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। कई स्थानों पर लोग बिना जरूरत के गैस सिलिंडर की अतिरिक्त बुकिंग करने और जल्दबाजी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। फतेहपुर के गैस एजेंसियों संचालकों का कहना है कि घबराने और अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर स्थित शहीद अशोक गैस एजेंसी के प्रबंधक विश्व कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार बुकिंग करने पर तय समय के भीतर बिना किसी परेशानी के गैस सिलिंडर की सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है। किसी भी तरह की अफवाहों में आकर अनावश्यक जल्दबाजी या अतिरिक्त बुकिंग करने से बचना चाहिए। इससे व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सामान्य प्रक्रिया के अनुसार ही गैस बुकिंग करवाएं, जिससे सभी को समय पर और सुचारु रूप से गैस सिलिंडर की सप्लाई मिलती रहे। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें