फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भूख हड़ताल पर बैठे लोग

Thu, 14 Aug 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चढ़ियार संघर्ष समिति द्वारा नागरिक चिकित्सालय में डॉक्टर व स्टाफ की कमी के कारण शुरू की गई क्रम
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगड़ा)। नगर अस्पताल चढ़ियार में रिक्त पदों को भरने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बुधवार को लोक सशक्तीकरण सभा ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। इससे पूर्व चढ़ियार संघर्ष समिति ने बाजार में रैली निकाल सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

चढ़ियार अस्पताल में 52 पदों में से 44 पद रिक्त चल रहे हैं। मात्र आठ कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही हैं। 2018 में भी इन्हीं सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान 90 से ज्यादा लोगों पर केस भी दर्ज हुआ था।
हाल ही में 24 जुलाई को नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा था। इसमें अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग की गई थी। मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। चढ़ियार संघर्ष समिति ने सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें