फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पथलियार में स्क्रैप ले जाने पर लाेगों ने किया विवाद

विज्ञापन
बड़सर के तहत पथलियार में निर्माण के दौरान निकला स्क्रैप। स्रोत : वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मैहरे (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग की ओर से पथलियार में चल रहे डंगे के निर्माण के दौरान निकली स्क्रैप को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। लोगों ने निर्माण स्थल से जल शक्ति विभाग की पुरानी पाइपों को कथित तौर पर चोरी कर कबाड़ी को बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निर्माण के दौरान निकाली गई पाइपों को टेंपो में लोड किया और कबाड़ी की दुकान पर बेचने के लिए भेज दिया। टेंपो चालक ने बताया कि उसे ये पाइप ठेकेदार ने बेचने के लिए दी थी।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जगजीत सिंह ने बताया कि निर्माण के दौरान निकली काफी पुरानी सीआई पाइपें हैं। इनका अब उपयोग नहीं किया जाता। किसी भी विभाग की सामग्री निकलती है तो संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी। यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त पाइपें जल शक्ति विभाग की हैं या नहीं। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीसी ठाकुर ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें