फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरसात में भी पानी के लिए तरस रहे लोग, हफ्ते में एक घंटा मिल रही सप्लाई

Sun, 28 Jul 2024 08:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां के ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से उठाई रोजाना पानी की आपूर्ति देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुंडियां (कांगड़ा)। खुंडियां तहसील के चंगर इलाके के वाशिंदे दो महीनों से स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं। जून माह में भीषण गर्मी और सूखे के कारण पानी सप्लाई बाधित हुई थी। उम्मीद थी कि जुलाई में राहत मिलेगी, लेकिन जुलाई महीने में हालत और भी बदतर होती गई और सप्ताह में केवल एक दिन ही मुश्किल से एक घंटा पानी दिया जा रहा है। इलाके के रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा, अमर सिंह, सुशीला, कौशल्या, वीना, कमलेश, सुषमा, सदर्शना, सिमरो, रेखा, सीमा, रूप सिंह, सुभाष, कैप्टन ध्यान सिंह, पुरुषोत्तम ने बताया कि विभाग से लगातार गुहार के बावजूद पानी की सप्लाई में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जुलाई माह में मात्र पांच से छह बार ही नलों से पानी आया है। इलाका वासी मटका उठाकर पुराने जल स्रोतों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा परेशानी झेल रही हैं। नहाने और कपड़े धोने के लिए बाबड़ियों का रुख कर रही हैं। इलाकावासियों ने सरकार और जल शक्ति विभाग से अनुरोध किया है कि जल आपूर्ति की समस्या के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं अन्यथा संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं, जल शक्ति विभाग के एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते जल स्रोत सूख गए थे, जिसके चलते पानी में समस्या आ रही थी, लेकिन विभाग ने फिर भी सूखे हुए जल स्रोतों को और गहरा किया और जितना हो सका पानी दिया गया। अब स्थिति यह है कि जयसिंहपुर मंडल के तहत प्रोजेक्ट से पानी आ रहा है, जिससे पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें