धर्मशाला। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला ब्लॉक की बैठक ब्लॉक प्रधान जीएस ढडवाल की अध्यक्षता में शिव मंदिर धाम, दाड़ी में हुई। इसमें एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, श्रुति पाल शर्मा, बीएस महाल, मनमोहन पठानिया, रनबीर जमवाल, अतुल धीमान, हंसराज पाधा, अवतार जमवाल, अनिरुद्ध शर्मा और राकेश कालिया सहित महिला विंग धर्मशाला ब्लॉक की प्रधान बीरबाला ठाकुर, सुमन गुरूंग, पवना कपूर, कंचन शुक्ला, सरिता और जैतून खान ने भी भाग लिया। बैठक में प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के फैसले के अनुसार 12 से 18 नवंबर तक पेंशनर्स कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में धरने पर बैठेंगे। इसके बाद 19 नवंबर को प्रदेशभर के पेंशनर विधानसभा का घेराव करेंगे।
संवाद