फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री के स्वागत के बीच पेंशनरों ने लगाए नारे

विज्ञापन
धर्मशाला में कचहरी अड्डा में मुख्यमंत्री के रोड़ शो के दौरान मांगों के लिए धरने पर बैठे पेंशनर
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वागत के बीच पेंशनरों ने भी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला के कचहरी अड्डा में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने धरना देकर नारेबाजी की और सरकार का ध्यान अपनी लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर और नमस्कार कर धरने पर बैठे पेंशनरों का अभिवादन किया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनर कई बार सरकार को मांगपत्र सौंप चुके हैं और विधानसभा का घेराव भी कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले मुख्यमंत्री को 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया था। इसमें समिति से जुड़े संगठनों को वार्ता के लिए बुलाने की मांग भी शामिल थी लेकिन अभी तक सरकार की ओर से न तो वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया और न ही मांगों पर कोई ठोस कदम उठाया गया।
सुरेश ठाकुर ने बताया कि पेंशनर अब 19 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रदेशभर से 15 हजार से अधिक पेंशनरों के शामिल होने की उम्मीद है। पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं और प्रस्तावित प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें