फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशनरों मांगी लंबित बकाया राशि

Tue, 16 Sep 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ में बैठक के बाद विद्यतु बोर्ड पेंशनर फोरम के सदस्य। -स्रोत : फोरम
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम बैजनाथ इकाई की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में अध्यक्ष केसी कटोच की अध्यक्षता में हुई। इसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों ने बजट भाषण में घोषित डीए का अभी तक भुगतान न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

फोरम के इकाई सचिव बलबीर सिंह राणा ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का बकाया शीघ्र जारी किया जाए। बैठक में बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया गया कि सभी आयकरदाताओं को बिना सब्सिडी वाले बिजली बिल जारी किए जाएं, जिससे बोर्ड की आर्थिकी मजबूत हो सके।
साथ ही बिजली मित्र को दिए जा रहे 6 हजार रुपये मानदेय का विरोध करते हुए इसे बढ़ाने और कार्य समय को व्यवहारिक बनाने की मांग रखी गई। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान दीपू राम, प्रकाश चंद, पूरन सिंह, घनश्याम शर्मा, दूलो राम, विनोद शर्मा, जोगिंद्र सिंह, चिंत सिंह पठानिया, बलदेव सिंह और सुरेश कटोच सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें