फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ-पपरोला के लोगों को मिलेगा साफ पानी : किशोरी

Tue, 16 Sep 2025 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा में विकास कार्य साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। जल शक्ति विभाग 92 करोड़ रुपये की दो बड़ी योजनाओं पर कार्य कर रहा है। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 48 करोड़ रुपये की शहरी विकास योजना के तहत बैजनाथ-पपरोला शहरों में लोगों को शुद्ध पानी मिलेगी। इसके लिए स्टोरेज टैंकों का निर्माण और नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई 42 करोड़ की अमृत पेयजल योजना पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
किशोरी लाल ने कहा कि जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय का भवन तैयार है, जिसका नवरात्र में शुभारंभ किया जाएगा। धार बग्गी में विभाग का निर्माणाधीन विश्राम गृह भी जल्द पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस विश्राम गृह से घटा क्षेत्र के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

किशोरी लाल ने कहा कि विधायक प्राथमिकता योजनाओं के तहत उतराला-होली सड़क मार्ग को नाबार्ड से 9.21 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। फेंचा का पानी से सुराही पास तक 9 किलोमीटर सड़क का निर्माण इस परियोजना में शामिल है। इसके बनने से कांगड़ा और चंबा जिलों की बड़ी आबादी को लाभ होगा। यह परियोजना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल है। शेष 12 किलोमीटर सड़क के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें