फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर किए सम्मानित

Sat, 11 Apr 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल विद्युत पेंशनर फोरम कांगड़ा इकाई की मासिक बैठक शनिवार को इकाई प्रधान जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में मटौर (कांगड़ा) में हुई। इसमें लगभग 80 पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में 75 वर्ष के अधिक उम्र के पेंशनर हंस राज लाइनमैन और शेर सिंह लाइनमैन को सम्मानित किया। मंच संचालन मदन लाल ने किया।
वक्ताओं में टेक चंद कार्यकारिणी सदस्य, ओम प्रकाश वित्तीय सलाहकार, विनोद सैणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरसी भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने विचार प्रस्तुत किए। इसमें स्मार्ट मीटरों के बारे में और हाल ही में बिजली सबसिडी के बारे में जो घोषणाएं प्रदेश सरकार ने की हैं, उसके बारे में अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में कटौती के सरकारी फैसले का विरोध किया। 13 प्रतिशत देय महंगाई भत्ते की अदायगी की मांग भी की। यह जानकारी यूनिट के महासचिव राकेश सिन्हा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें