फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी समय पर नहीं मिली पेंशन : मंच

विज्ञापन
कांगडा में परिवहन पेंशनरों की बैठक में रोष जताते पेंशनर । स्रोत: संघ
विज्ञापन
कांगड़ा। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक चमन पुंडीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन मुख्य सलाहकार बलरामपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने रोष प्रकट किया कि परिवहन निगम के पेंशनरों को कभी भी समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। यही नहीं, पेंशन देने में भी पेंशनरों के प्रति भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से ऊपर पेंशनरों को जनवरी 2026 को पेंशन 13 फरवरी को जारी की गई जबकि 65 वर्ष की आयु के नीचे पेंशनरों को 26 फरवरी को पेंशन जारी की गई। फरवरी की पेंशन पांच मार्च तक जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


बार-बार सरकार और निगम प्रबंधन से आग्रह किया जा रहा है कि सभी पेंशनरों को माह की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए, लेकिन इसे भी अनदेखा किया जा रहा है। यही नहीं, एक जनवरी 2016 से सभी प्रकार के एरियर लंबित पड़े हैं। तीन वर्ष से चिकित्सा बिलों की अदायगी की नहीं की गई। फैसला लिया गया कि संगठन अब इस अन्याय को सहन नहीं करेगा। यदि बजट में पेंशन का स्थायी समाधान और पिछले बकाया एरियर देने का प्रावधान नहीं किया तो परिवार सहित विधानसभा का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें