फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाढ में अज्ञात स्कूटी की टक्कर से पैदल राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। डाढ में अज्ञात स्कूटी की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के शंकरपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छह नवंबर की रात दीपक डाढ में पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात स्कूटी चालक उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल दीपक का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है।
डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि दीपक ने नौ नवंबर को उपचार के दौरान पुलिस को बयान दर्ज करवाया। उसने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। बाद में उपचार के दौरान पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। पुलिस थाना पालमपुर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें