फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने एक बार फिर किया छल : परमार

Tue, 14 Oct 2025 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर हिमाचल से जनता को छल दिया। परमार ने प्रेस बयान में कहा कि जनता को उम्मीद थी कि प्रियंका गांधी चुनाव के समय दिए गए वादों और गारंटियों पर बात करेंगी। मगर इस पर वह कुछ नहीं बोलीं। परमार ने कहा कि कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का जिक्र तक नहीं किया और न ही उनके योगदान पर चंद शब्द बोले। प्रियंका गांधी उलटा केंद्र सरकार को कोसती नजर आईं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने योजनाओं की राशि का सही उपयोग नहीं किया। जनता को इस बारे में जानकारी का हक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें