भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी से तताहर को जोड़ने वाली सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए कई स्थानों पर खोदाई तो कर दी गई है, लेकिन निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है।
भरेड़ी से बस्सी तक करीब नौ स्थानों पर अभी भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं, उड़ती धूल से लोगों की आंखों पर भी असर पड़ रहा है और दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों में जगत राम, सुरेश कुमार, मस्त राम, अमर चंद, चमन लाल, जोगिंदर सिंह, हुक्म चंद और राज कुमार ने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण वाहन चलाना बेहद जोखिमभरा हो गया है, खासकर भरेड़ी से खड्ड बाजार क्षेत्र के बीच हालात ज्यादा खराब हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूरा नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र कार्य पूरा करने की मांग की है।
-
उम्मीद थी कि सड़क पर जल्द कार्य पूरा होगा। काम काफी धीमी गति से चल रहा है। हादसों की आशंका बनी हुई है।
-रिंकू, निवासी पलपल
बस्सी-तताहर सड़क पर काम शेष है। कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर खोदाई तो हुई लेकिन पेवर ब्लॉक नहीं लगे। विभाग आश्वासन ही दे रहा है।
-कमलजीत, निवासी नगरोटा
सड़क पर काफी जगह गड्ढे बने हैं। पैदल चलने के दौरान धूल आंखों में जा रही है। सड़क का शेष कार्य जल्द किया जाना चाहिए।
-राकेश ठाकुर, निवासी पट्टा
सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। धीरे-धीरे चल रहे काम से लगातार दिक्कतें बढ़ रही हैं। वाहन चलाना भी मुश्किल है।
-अशोक, निवासी जाहू
कोट
क्रमबद्ध तरीके से पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। जल्द ही छूटे हुए स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
-प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भरेड़ी
राकेश ठाकुर, निवासी पट्टा
राकेश ठाकुर, निवासी पट्टा
राकेश ठाकुर, निवासी पट्टा
राकेश ठाकुर, निवासी पट्टा
राकेश ठाकुर, निवासी पट्टा