फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मनोह से टिक्कर वाया धिरवीं रूट पर बस की दरकार

Wed, 20 May 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। मनोह से टिक्कर वाया धिरवीं संपर्क मार्ग पर यात्रियों को परिवहन सुविधा के नाम पर केवल एक ही बस का सहारा है। इस रूट पर बस सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे ही संचालित होती है, जबकि दिन के समय कोई अन्य बस सेवा उपलब्ध नहीं है।

पर्याप्त बस सुविधा न होने के कारण यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है या फिर लंबा इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जरूरी कार्यों के लिए उन्हें दोपहर में भी यात्रा करनी पड़ती है लेकिन बस न मिलने से परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इस संपर्क मार्ग से जुड़े गांवों की बड़ी आबादी इसी सीमित बस सेवा पर निर्भर है। लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की है कि इस रूट पर दिन के समय अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जाएगी और यात्रियों की सुविधा के अनुसार समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें