फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आज ऑर्थो ओपीडी में जांच के लिए न आएं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) ओपीडी में सोमवार को जांच के लिए मरीज न आएं। सोमवार को ऑर्थो विभाग के निर्धारित परेशन होने के कारण चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में व्यस्त रहते हैं। इसके चलते ओपीडी में नियमित जांच नहीं हो पाती। जानकारी के अभाव में दूरदराज के क्षेत्रों से लंबा सफर तय कर पहुंचे कई मरीज बिना जांच करवाए ही मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन अलग-अलग विभागों के ऑपरेशन का दिन तय होने से संबंधित चिकित्सकों की ड्यूटी ओटी में रहती है। इसके चलते ओपीडी में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाते और मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर किसी अन्य दिन दोबारा आना पड़ता है।

अस्पताल में ऑपरेशन का साप्ताहिक शेड्यूल
सोमवार: ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग)
मंगलवार: गायनी (स्त्री रोग) व ईएनटी (नाक-कान-गला)
बुधवार: सर्जरी एवं नेत्र रोग (आई)
वीरवार: गायनी
शुक्रवार: सर्जरी
शनिवार: नेत्र रोग एवं आपातकालीन (इमरजेंसी) ऑपरेशन

मरीजों से अपील है कि अस्पताल में ओपीडी जांच के लिए आने से पहले संबंधित विभाग में चिकित्सक की उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लें। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च बचेगा तथा अस्पताल में बेवजह इंतजार नहीं करना पड़ेगा। -डॉ. अनुराधा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें