फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट के मिंदा पहलवान ने जीती बड़ी माली

Tue, 11 Mar 2025 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गूहण मेला दंगल में आयोजकों के साथ पहलवान। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां के नजदीकी गांव भट्ठा गूहण में आयोजित ख्वाजा पीर मेले में रविवार को देर रात तक चले दंगल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 60 से अधिक पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छोटी माली के मुकाबले में छतवाल (पंजाब) के पहलवान विक्की ने पठानकोट के गुरदयाल को मात देकर 6,100 रुपये का इनाम अपने नाम किया। वहीं, बड़ी माली के रोमांचक मुकाबले में पठानकोट के मिंदा ने डेरा बाबा नानक के पहलवान हैप्पी को हराकर 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार जीता। मेला कमेटी के प्रधान प्रमोद सिंह पठानिया ने विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेले के सफल आयोजन में कमेटी के सदस्य लवली, जगदीश गुलेरिया, कुलदीप सिंह, तिलक राज पठानिया, बुद्धि सिंह पठानिया, मास्टर नीरी पठानिया, कैप्टन मदन लाल, बलदेव सिंह और माल सिंह ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें