पंचायत ईच्छी वाग टीका मे कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्धंदी टीम के रीडर को पकड़ते हुए खिल
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा विधानसभा के अंतर्गत पंचायत ईच्छी बाग टीका में रविवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में विधायक पवन काजल मौजूद रहे।
कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच जमानाबाद और पठानकोट के बीच खेला गया, जिसमें पठानकोट की टीम विजेता रही। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11,000 रुपये और उपविजेता टीम को 5,000 रुपये की राशि के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। काजल ने कहा कि सभी अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें नशे की बुरी लत से दूर रखें। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर विक्की, लक्की, आशु, काका, बोनी और विजय आदि मौजूद रहे। संवाद