फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 16 Nov 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सात सात से ठंडे बस्ते में पड़े आधुनिक बस अड्डा धर्मशाला के निर्माण को अब जल्द गति मिलेगी। वन विभाग की भूमि को परिवहन निगम के नाम 40 साल के लिए लीज पर दे दिया गया है। जल्द अन्य शेष औपचारिकताओं को पूरा कर धर्मशाला बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब सात सालों से फाइलों में सिमटे धर्मशाला के आधुनिक बस अड्डे निर्माण को पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बस अड्डा बनाने के लिए वर्ष 1987 में परिवहन निगम के नाम 6082 वर्ग मीटर भूमि हो गई थी। इसके अलावा वन विभाग की 2143 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि परिवहन निगम के नाम होनी थी, लेकिन भूमि की एफसीए क्लीयरेंस न होने के कारण यह काम अधर में लटका था। वहीं एफसीए क्लीयरेंस होने के बाद परिवहन निगम के नाम भूमि की लीज होनी थी। इसके लिए निगम की ओर से लीज पर भूमि लेने के लिए 53,575 रुपये भी जमा करवा दिए गए थे। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस बहुमंजिला बस अड्डे में लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, यात्रियों और चालकों-परिचालकों को ठहरने के लिए कमरों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया जाएगा। इस बस अड्डे का निर्माण ऊना बस अड्डे की तर्ज कर किया जाएगा। 2017 में तत्कालीन खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने इस अंतरराज्यीय आधुनिक बस अड्डे का शिलान्यास किया था। इसके बाद मई 2023 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बस अड्डे का भूमि पूजन किया था।
धर्मशाला बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि परिवहन निगम के नाम न होने के कारण काम लटका था, लेकिन अब वन विभाग की भूमि की लीज परिवहन निगम के नाम हो गई है। इसके अलावा अन्य शेष औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - साहिल कपूर, आरएम धर्मशाला, एचआरटीसी।
विज्ञापन

- राजस्व विभाग की ओर से हाल में परिवहन निगम के नाम 2143 वर्ग मीटर भूमि 40 वर्षों के लिए लीज पर कर दी गई है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। अब बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि नाम हो गई है। अब बस अड्डा का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। - गिरी राज ठाकुर, तहसीलदार धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें