फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर पैचवर्क शुरू

Sat, 26 Sep 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
एनएचएआई ने मैक्लोडगंज चर्च के पास से शूरू किया गड्ढों को भरने का कार्य। -जागरूक पाठक
विज्ञापन
धर्मशाला। बरसात के कारण खस्ताहाल हुए धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग को सुधारने का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मैक्लोडगंज चर्च के समीप से सड़क पर बने गहरे गड्ढों का पैचवर्क शुरू कर दिया जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित गिल ने बताया कि बरसात में क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों के गड्ढे चरणबद्ध तरीके से भरे जा रहे हैं। मौसम साफ होते ही पूरे मार्ग पर टारिंग का काम भी आरंभ कर दिया जाएगा।
बगली से मैक्लोडगंज वाया धर्मशाला-सकोह मार्ग इसी वर्ष अप्रैल में एनएचएआई के अधीन आया था। बरसात के दौरान सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर आए थे जिससे आवागमन जोखिम भरा बना हुआ था। एनएचएआई की ओर से मरम्मत शुरू किए जाने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज आने वाले सैलानियों को भी सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें