फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निर्धारित समय पर बस न चलने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जवाली से 21 मील के लिए चलने वाली निजी बस अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैैै। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि इस निजी बस को उसके निर्धारित समय पर चलाने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन

क्षेत्र के संसार शर्मा, महिंद्र सिंह और विधि सिंह ने यहां जारी बयान में कहा है कि जवाली से 32 मील के लिए कांगड़ा वैली बस का जवाली से चलने का समय सायं साढ़े पांच बजे है लेकिन यह बस प्राय: अपने रूट पर निर्धारित समय पर नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर कर्मचारी और यात्री वाहन नहीं चलाते हैं, उनके लिए यह बस ही सफर करने का अंतिम सहारा है, लेकिन बस निर्धारित समय पर नहीं आ रही है। इस कारण उन्हें कई बार पैदल या टैक्सियां किराये पर लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि इस बस को उसके निर्धारित समय पर चलाने के लिए कहा जाए, ताकि यात्री इसका लाभ उठा सकें।
वहीं इस संदर्भ में आरटीओ कांगड़ा मनीश सोनी का कहना है कि संबंधित लोग परिवहन विभाग के पास बस समय पर न चलने की शिकायत करें, ताकि बस संचालक पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें