फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर नई सब्जी मंडी में बनी पार्किंग का होगा विस्तार

Sat, 12 Jul 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी पालमपुर का निरीक्षण करते हुए नीशू मोंगरास्त्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नई सब्जी मंडी पालमपुर में बनी पार्किंग का अब जल्द विस्तार किया जाएगा। इसके रोजाना लगने वाला यातायात जाम से भी छुटकारा मिलेगा। सब्जी मंडी में आने वाले वाहन अब आने वाले दिनों में अपनी पार्किंग में खड़े होंगे। अब तक सब्जी मंडी के पार्किंग छोटी होने पर यहां पर आने वाले वाहनों को पठानकोट-मंडी हाईवे पर खड़ा करना पड़ता है। इससे सुबह सब्जी मंडी के पास जाम लग जाता है। हालांकि, पालमपुर प्रशासन ने सुबह यहां से निकलने वाले बड़े वाहनों को वाया राजपुर किया है, लेकिन सुबह सब्जी मंडी के पास काफी संख्या में बाहरी दुकानदार और सब्जी आने पर जाम लग जाता है। लिहाजा, यहां की कमेटी ने यहां की पार्किंग को बड़ा करने की मांग की थी। इसी कड़ी में कृषि उपज बाजार सीमिति (एपीएमसी) जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नीशू मोंगरा ने पालमपुर सब्जी मंडी का दौरा किया। सब्जी मंडी का निरीक्षण करने के बाद नीशू मोंगरा ने कहा कि पालमपुर की सब्जी मंडी में पार्किंग के जगह को खोला जा रहा है। इसमें बाधा बन रहे ढांचे को गिराया जा रहा है। इससे एक तो किसानों को सब्जी मंडी में अच्छी जगह मिलेगी और इसके बाहर सुबह आए दिन लगने वाले यातायात जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालमपुर सब्जी मंडी में कुल 39 दुकानें हैं। सुबह मंडी में जगह न होने के कारण किसानों को दिक्कत होती है। साथ ही मंडी के बाहर अकसर जाम लग जाता है। आने वाले दिनों में मंडी में स्टोर रूम और रिपेयर आदि पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।



सब्जी मंडी से जल्द उठना चाहिए कूड़ा

एपीएमसी के अध्यक्ष नीशू मोंगरा ने नगर निगम पालमपुर के आयुक्त से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी से कूड़े का जल्द निवारीकरण होना चाहिए, ताकि यहां पर सफाई की सुविधा ठीक बनी रहे। हालांकि, नगर निगम यहां पर ठीक काम कर रहा है, लेकिन उन्होंने इसमें तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें