फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग होगी और सुरक्षित, विशेष समिति गठित

Tue, 04 Nov 2025 09:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध साइट बीड़-बिलिंग में अब सुरक्षा और मानकों को और मजबूत किया जाएगा। एसडीएम संकल्प गौतम ने पायलटों की सुरक्षा, सुविधा और नियमन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक विशेष समिति गठित की है।
विज्ञापन

यह समिति एकल पायलटों की सुरक्षा, नीति निर्माण, बचाव व्यवस्था और बीमा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करेगी, ताकि बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां और अधिक सुरक्षित व नियंत्रित हो सकें।
गठित समिति में बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से अनुराग शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अनुभवी पायलट गुरप्रीत ढींडसा, देवू चौधरी, सुबीर सिद्धू एवं साडा के पर्यवेक्षक रणविजय को समिति सदस्य बनाया गया है। समिति समय-समय पर निरीक्षण कर पायलट सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े आवश्यक सुझाव और निर्देश तय करेगी। एसडीएम ने बताया कि यह समिति पैराग्लाइडिंग से संबंधित नीतियों का प्रारूप तैयार कर 30 दिन के भीतर उपमंडलाधिकारी को अपनी अंतिम सिफारिशें सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें