पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी पुलिस ने अंद्रेटा में अवैध रूप से रखी गई देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब बरामद कर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार एएसआई यशपाल की अगवाई में पंचरुखी पुलिस टीम ने अंद्रेटा की एक करियाना दुकान में दबिश दी। पुलिस ने जब दुकान के अंदर तलाशी ली तो अनिल कुमार निवासी अंद्रेटा की दुकान में भारी मात्रा में शराब देसी संतरा ब्रांड की 48 बोतलें मिलीं।
पुलिस ने शराब को अपने कब्ज़े में लेकर कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।